फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oriental Bank of jewelry stolen from a locker

ओरिएंटल बैंक के एक और लॉकर से गहने चोरी

Sun, 19 Apr 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 19 Apr 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
बैंक कालोनी स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में एक और ग्राहक के लॉकर से चार सौ ग्राम सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। शनिवार को सराफा कारोबारी ने आरोप लगाया कि फरवरी में ही उनके लॉकर की पत्ती तोड़कर माल उड़ाया गया था, लेकिन बैंक अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। सीओ कोतवाली ने बैंक मैनेजर से घटना की जानकारी ली। बैंक मैनेजर ने इनकार कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने बैंक मैनेजर समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बता दें, बैंक कालोनी निवासी मुकेश जैन का लॉकर शुक्रवार को टूटा मिला था। इसमें से 14 लाख रुपये के गहने उड़ाए गए थे। दो अन्य लॉकरों से भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। शनिवार को मोती कटरा निवासी सराफा व्यापारी पुनीत जैन ओरिएंटल बैंक पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक में पत्नी मनीषा और उनका संयुक्त लॉकर था। ढाई साल से लॉकर इस्तेमाल कर रहे थे। 10 फरवरी को उनके लॉकर की पत्ती टूटी मिली थी। उन्होंने लॉकर चेक किया था तो उसमें 400 ग्राम सोने के जेवरात गायब थे। उन्होंने बैंक प्रबंधन से शिकायत की मगर बैंक वालों ने जांच करने का आश्वासन देकर शांत कर दिया। मुकेश जैन के लॉकर से जेवरात गायब होने की खबर मिलने पर पुनीत बैंक पहुंचे। उन्होंने थाना नाई की मंडी पुलिस को जानकारी दी। इस पर सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बैंक मैनेजर केके अग्रवाल का कहना है कि पुनीत ने इससे पहले लॉकर से जेवर गायब होने की शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन

उधर, आईजी जोन डीसी मिश्रा ने बैंक के लॉकर से जेवरात होने की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से आएगी टेक्निकल टीम
बैंक में लॉकर का लॉक तोड़ना इतना आसान नहीं है। गोदरेज कंपनी के लॉकर की पत्ती टूटने की जानकारी कंपनी को दे दी गई है। बैंक प्रबंधन की सूचना के बाद मुंबई की टीम लॉकर की जांच करने आएगी। पुलिस ने भी शनिवार को कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की।


लॉकर बंद कराने पहुंचे ग्राहक, मचा हड़कंप
ओरिएंटल बैंक में लॉकर टूटने की खबर के बाद ग्राहकों का भरोसा टूटने लगा है। शनिवार को सुबह से ही बैंक में लॉकर चेक करने वाले ग्राहकों का आना शुरू हो गया। बैंक में 165 लॉकर हैं। इनमें से ज्यादातर कई साल पुराने हैं। नार्थ ईदगाह कालोनी के सुंदर जैन अपना लॉकर बंद कराने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जब दो लॉकर टूट सकते हैं तो कोई भी लॉकर टूट सकता है। ऐसे में यहां जमा पूंजी रखना सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed