{"_id":"61b0ebc1900a5a3c0336c56a","slug":"organizing-chief-minister-s-mass-marriage-ceremony-will-be-grand-mainpuri-news-agr5171726161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शासन के आदेश पर 11 दिसंबर को जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें सात सौ जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसे भव्य बनाने में जिला प्रशासन लगा हुआ है। बुधवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में कोई भी तैयारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले आवेदनों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था की जाए। इसमें आने वाले लोगों का कारोना टीकाकरण कराया जाए। साथ ही पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाए। स्वच्छता के लिए मोबाइल टॉयलेट की भी जरूत के अनुसार व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के आदेश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, समाज कल्याण अधिकार डॉ. इंद्रा सिंह मौजूद रहे।