फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Order to register an FIR against the accused of kidnapping the woman

Agra News: महिला को अगवा करने के आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश

Tue, 08 Aug 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Order to register an FIR against the accused of kidnapping the woman
कासगंज। देवर के ससुर ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से महिला को अगवा कर लिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने महिला को अगवा करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पटियाली क्षेत्र के गांव निवासी कुसुमा 23 फरवरी 2023 को अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। उसके पति नोएडा में सिलाई का काम करते है। उसके सास ससुर काम से गए हुए थे। इसी बीच महिला के पति के भाई के ससुर मीलाल निवासी गढिया उसैत, बदायूं, सतीश व अनिल निवासी मथुरापुर, सीबीगंज बरेली आए। वे कुसुम को अपने साथ ले गए। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो छोटे पुत्र सौरव ने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी। बच्चों ने अपने दादा दादी के वापस आने पर पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसका पति मुकेश अपने घर लौट आया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से रजिस्ट्री डाक के माध्यम से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने एवं आख्या कोर्ट में प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed