फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Order to pay amount along with interest to showroom owner for changing  colour of a lehenga worth Rs 2.5 lakh

UP: ढाई लाख के लहंगे का बदल दिया रंग, अब शोरूम संचालक को देनी होगी ब्याज सहित रकम; जिला उपभोक्ता आयोग का आदेश

Wed, 18 Feb 2026 07:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 18 Feb 2026 07:21 PM IST
सार

शादी के लिए शोरूम से 2.50 लाख रुपये का पिंक-पर्पल रंग का लहंगा खरीदा था। जब लहंगा डिलीवर किया गया तो उसका रंग अलग था। मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष ने ब्याज सहित रकम देने के शोरूम  संचालक को आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Order to pay amount along with interest to showroom owner for changing  colour of a lehenga worth Rs 2.5 lakh
आदेश - फोटो : ANI

विस्तार

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम ने शोरूम संचालिका को आदेश दिया है कि वह महिला को रंग पसंद न आने पर डिलीवर किए गए लहंगे की कीमत ब्याज सहित लौटाए। पीड़िता ने गलत रंग का लहंगा भेजने और रकम वापस न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव कुमार ने यह आदेश अनुश्री जैन प्रोपराइटर तुभ्यम साड़ी शोरूम कोलकाता को दिया है। कहा कि 45 दिन के भीतर लहंगे की कीमत 2.50 लाख रुपये 6 फीसदी ब्याज सहित लौटाएं। साथ ही, मानसिक कष्ट के 15 हजार रुपये अतिरिक्त दें। थाना छत्ता क्षेत्र की रितुल जैन ने वाद दायर किया था।
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि 4 नवंबर 2023 को पुत्री की शादी के लिए शोरूम से 2.50 लाख रुपये का पिंक-पर्पल रंग का लहंगा खरीदा था। इसके अलावा 2 लाख रुपये का एक और लहंगा अग्रिम भुगतान कर पसंद किया था। शोरूम संचालिका ने 5 जनवरी 2024 तक डिलीवरी की बात कही थी। हालांकि, 31 जनवरी को पार्सल से जो लहंगा आया, वह सैम्पेन गोल्डन ब्राउन रंग का था, जो उपयुक्त नहीं था। 

उन्होंने शोरूम संचालिका से शिकायत की। 8 फरवरी 2024 को लहंगा वापस भेज दिया। अग्रिम भुगतान वाले दूसरे लहंगे का ऑर्डर रद्द कर दिया, जिसकी रकम 13 जनवरी 2024 को मिल गई। लेकिन, वापस लौटाए लहंगे की कीमत शोरूम संचालिका ने अदा नहीं की। उन्हें पुत्री की शादी के लिए दिल्ली से महंगे लहंगे खरीदने पड़े।

ये भी पढ़ें-UP: कहीं आपके आधार कार्ड से तो नहीं करा लिया लोन? गैंग ने 250 लोगों को बनाया शिकार; एक आरोपी गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed