{"_id":"685f63cf3eda2541800d4b81","slug":"opposition-to-the-beautification-of-the-crematorium-workers-were-beaten-up-badly-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का भी विरोध, मजदूरों को बुरी तरह पीटा; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का भी विरोध, मजदूरों को बुरी तरह पीटा; केस हुआ दर्ज
Sat, 28 Jun 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:08 AM IST
सार
आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर की ग्राम पंचायत दिगनेर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का विरोध करते हुए मजदूरों को पीट दिया गया।।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ब्लॉक बराैली अहीर की ग्राम पंचायत दिगनेर में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का ग्रामीणों ने विरोध किया। मजदूरों को पीटकर काम रुकवा दिया। इस पर ग्राम प्रधान ने ताजगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रधान हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की मंजूरी दी थी। निर्माण का जिम्मा ठेकेदार कुमरपाल को दिया है। ठेकेदार 23 जून को सुबह करीब 10 बजे मजदूरों के साथ कार्य करने पहुंचा।
विज्ञापन
प्रधान हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की मंजूरी दी थी। निर्माण का जिम्मा ठेकेदार कुमरपाल को दिया है। ठेकेदार 23 जून को सुबह करीब 10 बजे मजदूरों के साथ कार्य करने पहुंचा।
विज्ञापन
निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद ही गांव के हरेंद्र, सचिन तोमर, जितेंद्र करीब 15-20 लोगों को लेकर आ गए। उनके हाथों में लाठी, डंडे, सरिया थी। ठेकेदार और मजदूरों से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मजदूरों को पीटा। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।