{"_id":"67cbbf4ea2202d6b30067d88","slug":"opposing-the-occupation-of-valuable-land-land-mafia-broke-the-hands-and-legs-of-three-people-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: बेशकीमती जमीन पर कब्जे का किया विरोध, भूमाफियां ने तोड़ दिए तीन लोगों के हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: बेशकीमती जमीन पर कब्जे का किया विरोध, भूमाफियां ने तोड़ दिए तीन लोगों के हाथ-पैर
Sat, 08 Mar 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:23 AM IST
सार
जगदीशपुरा क्षेत्र में बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर तीन लोगों को बेरहमी से पीटा गया। भूमाफिया ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ितों के हाथ पैर तोड़ दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में 3400 गज जमीन के विवाद में भूमाफिया ने साथियों संग तीन लोगों को पीटकर उनके हाथ-पैर ताेड़ दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया गया।
आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-6 निवासी योगेश अग्रवाल ने बताया कि बैनारा फैक्टरी के पास के अजय सिंघल और बोदला के नितिन राजपूत के साथ मिलकर ढाई वर्ष पहले 3400 वर्गगज जमीन खरीदी थी। भूमाफिया किशोर बघेल जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को वह तीनों जमीन देखने गए थे।
आरोप है कि किशोर बघेल सहित 25 अज्ञात लोगों ने घेरकर पीटा। अजय सिंघल के पैर तोड़ दिए। योगेश और नितिन के हाथ, पीठ समेत कई जगह फ्रैक्चर हैं। आरोपी पूर्व में जगदीशपुरा के चर्चित जमीन प्रकरण में नामजद है। उसकी एसआईटी जांच कर रही है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।