{"_id":"62ffcc49ea63e628937f1a0b","slug":"opposed-to-the-construction-of-garbage-disposal-plant-in-the-village-kasganj-news-agr5438098129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा निस्तारण प्लांट के गांव में बनाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा निस्तारण प्लांट के गांव में बनाने का किया विरोध
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव झांवर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गांव में कचरा निस्तारण प्लांट न बनाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने दिक्कत भी गिनाई।
ग्राम प्रधान का कहना है कि जिस स्थान पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहित की गयी है, वह स्थान गांव से मात्र 300 मीटर दूर है। यदि प्लांट यहां बनता है तो ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर होगा। लोगों को बीमारियां होने का खतरा बना रहेगा।
वहीं इसी स्थान पर ग्रामीण अपने पशुओं को चराते हैं। गांव के समीप दो नहरें निकलने से पहले ही जमीन नहरों में जा चुकी हैं। वहीं पास में ही एक मंदिर भी है। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन को जाते हैं। मंदिर पर नवदुर्गा पर मेला लगता है। यदि कचरा निस्तारण प्लांट बन गया तो मंदिर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में रामसिंह, उमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, श्यामवीर सिंह, नत्थू सिंह, आनंदपाल, रमेशचंद्र, मुनीश कुमार, आदेश कुमार, प्रवीन मौजूद रहे।