फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opportunity to Re-Enroll in Voter List Today Forms to Be Submitted at Booths in Agra

SIR: सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज बूथों पर जमा होंगे फॉर्म, जानें कितने बजे तक मिलेंगे बीएलओ

Sun, 18 Jan 2026 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 09:37 AM IST
सार

बीएलओ और सुपरवाइजर आज यानि रविवार को पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे तक बूथों पर मिलेंगे। ऐसे में जिन लोगों के नाम सूची से कट गए हैं, वो फार्म जमा करा सकते हैं।  

विज्ञापन
Opportunity to Re-Enroll in Voter List Today Forms to Be Submitted at Booths in Agra
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 9 विधानसभा क्षेत्रों में 8.36 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं। ऐसे में सूची में नाम जुड़वाने के लिए रविवार को बूथों पर फाॅर्म जमा होंगे। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और सुपरवाइजर पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे तक बूथों पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


जिले में 36 लाख 71 मतदाता थे। 4 नवंबर से 26 दिसंबर तक एसआईआर प्रक्रिया चली। इसके बाद 8.36 लाख मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित हो गए हैं। जबकि 3.25 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनका रिकाॅर्ड 2003 की सूची से मेल नहीं खा पा रहा। इन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। जिन मतदाताओं ने गणना फाॅर्म भरकर जमा नहीं किए थे या जिनके नाम सूची से कट गए हैं। वह फार्म-6 और घोषणा पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद बंगारी के अनुसार ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो गई है, वह भी फॉर्म 6 भर कर नए मतदाता बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि बूथों पर फार्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। 6 फरवरी तक जिन मतदाताओं के फार्म प्राप्त हो जाएंगे। उनका नाम सूची में जुड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मतदाता जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है उन्हें सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के साथ मतदाताओं को जवाब में जन्म या निवास का प्रमाण पत्र देना पड़ेगा। निर्वाचन आयोग ने 13 प्रकार के दस्तावेज मान्य किए हैं। इनमें कोई भी एक दस्तावेज पर्याप्त है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed