फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opportunity for Class 12 students, special career workshop to be held today

Agra News: 12वीं के विद्यार्थियों के लिए मौका, आज होगी विशेष कॅरिअर कार्यशाला

Thu, 20 Nov 2025 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for Class 12 students, special career workshop to be held today
लोगो - फोटो : संवाद
आगरा। शहर के इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन खास रहने वाला है। केएल यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से आयोजित विशेष कॅरिअर कार्यशाला सुबह 10 बजे पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य भवन में शुरू होगी। इस कार्यशाला में छात्रों को बदलते समय के अनुरूप कॅरिअर चुनने के तरीके, कोर्स चयन, भविष्य की संभावनाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद राजकुमार चाहर और जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदाैरिया उपस्थित रहेंगी। वह विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। देश के जाने-माने कॅरिअर काउंसलर विभिन्न क्षेत्र इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्ट्स, मेडिकल, टेक्नोलॉजी और उभरते उद्योग में उपलब्ध अवसरों के बारे में छात्रों को समझाएंगे। विशेष बात यह है कि छात्र न केवल विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछ सकेंगे, बल्कि प्रतिभाग करने पर उन्हें सर्टिफिकेट भी मिलेगा। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ रखा गया है, जिसमें छात्रों को आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला में शामिल होने या जानकारी के लिए विद्यार्थी 9927122294 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed