{"_id":"63adc19e385e5e3c0d0e4c91","slug":"operators-will-have-to-give-details-of-foreigners-staying-in-hotels-to-administration-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: संचालकों को होटलों में ठहरने वाले विदेशियों का देना होगा ब्योरा, कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: संचालकों को होटलों में ठहरने वाले विदेशियों का देना होगा ब्योरा, कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Thu, 29 Dec 2022 10:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:05 PM IST
सार
डीएम सिटी ने बताया कि पिछले दिनों आए कोविड मामलों में होटल स्वामियों की लापरवाही सामने आई है। विदेशी पर्यटकों का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। नए साल पर पर्यटक बढ़ेंगे। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही से संक्रमण फैल सकता है।
विज्ञापन
विदेशी यात्रियों की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में होटल में ठहरने वाले विदेशी पर्यटकों पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नजर रहेगी। होटल स्वामियों को प्रत्येक विदेशी का निर्धारित प्रारूप पर ब्योरा उपलब्ध कराना होगा। साफ-सफाई से लेकर सैनिटाइजेशन कराना होगा। लापरवाही पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। चीन, जापान से आने वाले पर्यटकों की खास निगरानी होगी।
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में होटल संचालकों के साथ बैठक की। इसमें होटल मालिकों को संक्रमण के मद्देनजर विदेशी पर्यटकों का पूर्ण ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एडीएम सिटी ने बताया कि पिछले दिनों आए कोविड मामलों में होटल स्वामियों की लापरवाही सामने आई है। विदेशी पर्यटकों का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। नए साल पर पर्यटक बढ़ेंगे। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही से संक्रमण फैल सकता है।

पश्चिमी गेट पर लगेगी अलग लाइन
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर भी अब विदेशी पर्यटकों के लिए अलग लाइन लगेगी। पहले विदेशी पर्यटकों के लिए अलग लाइन सिर्फ पूर्वी गेट पर लगती थी। इसके साथ ही नए साल पर विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने और भीड़ से परेशानी न हो इसके लिए ताजमहल पर दो की जगह अब चार टिकट विंडो शुरू की जाएगी।
विज्ञापन