फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operators will have to give details of foreigners staying in hotels to administration in Agra

Agra: संचालकों को होटलों में ठहरने वाले विदेशियों का देना होगा ब्योरा, कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Thu, 29 Dec 2022 10:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 10:05 PM IST
सार

डीएम सिटी ने बताया कि पिछले दिनों आए कोविड मामलों में होटल स्वामियों की लापरवाही सामने आई है। विदेशी पर्यटकों का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। नए साल पर पर्यटक बढ़ेंगे। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही से संक्रमण फैल सकता है। 

 

विज्ञापन
Operators will have to give details of foreigners staying in hotels to administration in Agra
विदेशी यात्रियों की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में होटल में ठहरने वाले विदेशी पर्यटकों पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नजर रहेगी। होटल स्वामियों को प्रत्येक विदेशी का निर्धारित प्रारूप पर ब्योरा उपलब्ध कराना होगा। साफ-सफाई से लेकर सैनिटाइजेशन कराना होगा। लापरवाही पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। चीन, जापान से आने वाले पर्यटकों की खास निगरानी होगी।
विज्ञापन


एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में होटल संचालकों के साथ बैठक की। इसमें होटल मालिकों को संक्रमण के मद्देनजर विदेशी पर्यटकों का पूर्ण ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एडीएम सिटी ने बताया कि पिछले दिनों आए कोविड मामलों में होटल स्वामियों की लापरवाही सामने आई है। विदेशी पर्यटकों का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। नए साल पर पर्यटक बढ़ेंगे। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही से संक्रमण फैल सकता है। 
विज्ञापन

पश्चिमी गेट पर लगेगी अलग लाइन

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर भी अब विदेशी पर्यटकों के लिए अलग लाइन लगेगी। पहले विदेशी पर्यटकों के लिए अलग लाइन सिर्फ पूर्वी गेट पर लगती थी। इसके साथ ही नए साल पर विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने और भीड़ से परेशानी न हो इसके लिए ताजमहल पर दो की जगह अब चार टिकट विंडो शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed