{"_id":"621a70f598cb4e7b7c76f7bc","slug":"operator-s-contract-terminated-on-taking-bus-from-other-route-kasganj-news-agr5255584183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में आग लगने का मामला: आफ रूट बस लाने पर परिचालक की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में आग लगने का मामला: आफ रूट बस लाने पर परिचालक की संविदा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज डिपो की रोडवेज की अनुबंधित बस में अलीगढ़ से कासगंज आते समय 17 फरवरी को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें पाया गया कि बस निर्धारित रूट पर न होकर दूसरे रूट पर आ रही थी। दोषी संविदा परिचालक की संविदा समाप्त किए जाने की कार्रवाई एआरएम के द्वारा की गई है।
अलीगढ़ से रोडवेज की बस को सिकंद्राराऊ होकर कासगंज आना था। जिसमें अकराबाद क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ के समीप शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यात्रियों को सकुशल निकाल लिया गया। मामले की जांच में पता चला कि यह बस निर्धारित रूट से न आकर गंगीरी होते हुए आ रही थी। डिपो के परिचालक के द्वारा इसके लिए किसी अधिकारी से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। हादसे के बाद जांच में इसकी पुष्टि होने पर कारण बताओ नोटिस परिचालक अनिल कुमार को दिया गया।
उनके द्वारा दिए गए जवाब से एआरएम संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने आफ रुट पर बस के संचालन किए जाने पर परिचालक की संविदा को समाप्त कर दिया। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि चालक के बिना किसी अधिकारी की अनुमति के दूसरे रुट पर बस का संचालन किया जा रहा था। जिसके लिए नोटिस भी दिया गया। जांच में दोषी पाए जाने पर संविदा परिचालक अनिल की संविदा समाप्त की गई है।