फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   operator and five workers scorched after explosion in diesel manufacturing plant in Mathura

मथुरा: पीटरसन एनर्जी कंपनी के बायो डीजल बनाने के प्लांट में धमाका, ऑपरेटर और पांच श्रमिक झुलसे

Wed, 04 May 2022 09:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 May 2022 09:03 PM IST
सार

प्लांट में बायो डीजल बनाने का कार्य किया जाता है। बुधवार दोपहर को प्लांट के कार्बन बॉक्स को खाली करते समय तेज धमाका हो गया। धमाके के साथ आग लग गई, जिससे कार्य में जुटे ऑपरेटर सहित छह लोग झुलस गए।  

विज्ञापन
operator and five workers scorched after explosion in diesel manufacturing plant in Mathura
झुलसे श्रमिक का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जमुनापार इलाके में स्थित नगला कोल्हू में पीटरसन एनर्जी कंपनी के प्लास्टिक वेस्ट कचरा से डीजल बनाने के प्लांट में एक कार्बन बॉक्स में धमाका होने से ऑपरेटर सहित छह लोग झुलस गए। झुलसे लोगों में एक ऑपरेटर और पांच मजदूर शामिल हैं। इनको सिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्लांट में बायो डीजल बनाने का कार्य किया जाता है। 

विज्ञापन


थाना जमुनापार के नगला कोल्हू में बुधवार दोपहर को कार्बन बॉक्स को खाली करने का कार्य ऑपरेटर अतुल श्रीवास्तव निवासी रायबरेली और मजदूर शिवराजन निवासी ईशापुर कर रहे थे। पास ही मजदूर अनिल कुमार निवासी गांव डेंगरा, रोबिन कुमार सैनी निवासी नगला कोल्हू, रिंकू और गोपाल निवासी ईशापुर अग्निशमन यंत्र लेकर पास खड़े थे। बॉक्स को खोलते ही उसमें ब्लास्ट हो गया। 

विज्ञापन

धमाके के साथ निकलीं लपटें 

धमाके के साथ आग की लपटें एक साथ निकलीं और सभी लोग आग की लपटों में घिर गए। अन्य कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। प्लांट मैनेजर लव कुमार झुलसे लोगों को टाउनशिप स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल ले गए। यहां सभी का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि इनमें से कुछ लोग 40 प्रतिशत जले हैं, वहीं कुछ 10 प्रतिशत झुलसे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा और लक्ष्मी नगर चौकी प्रभारी राघवेंद्र कुमार व नगर निगम के जेडएसओ एसएस यादव ने मौके पर पहुंच गए। यहां पर पुलिस और नगर निगम अफसरों ने पूरी जानकारी जुटाई। इस पूरे मामले से नगर आयुक्त अनुनय झा को अवगत करा दिया गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed