फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operations department became the winner in the inter-departmental cricket tournament

Agra News: अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में परिचालन विभाग बना विजेता

Tue, 09 Dec 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Operations department became the winner in the inter-departmental cricket tournament
रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता
आगरा। आगरा कैट स्थित गोवर्धन स्टेडियम में चौथा डीआरएम कप अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। इसमें परिचालन विभाग ने लोको विभाग को 7 रन से हराकर मैच जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परिचालन विभाग ने 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी में लोको विभाग के शिवम पाठक ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोको विभाग की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी और मैच 7 रन से हार गई। मैन ऑफ द मैच शिवम पाठक और मैन ऑफ द सीरीज कौशल कुमार रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय में कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्या, खेलकूद अधिकारी सनत जैन ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजकुमार वर्मा, पवन कुमार जयंत व अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed