{"_id":"669181b9ab5728c8f30dc634","slug":"operation-jagriti-woman-withdrew-false-complaint-of-theft-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120519-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन जागृति : महिला ने वापस ली चोरी की झूठी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन जागृति : महिला ने वापस ली चोरी की झूठी की शिकायत
Sat, 13 Jul 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
करहल। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का ऑपरेशन जागृति अभियान जागरूकता ला रहा है। कस्बा में आयोजित कार्यक्रम को देख कर एक महिला को सच बोलने की ताकत मिली। गांव के ही युवक पर चोरी का झूठा प्रार्थना पत्र वापस लिया है।
जिले भर में एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन जागृति अभियान शहर से लेकर देहात तक लोगों को गलत का प्रतिकार करने का संदेश दे रहा है। अभियान को जनपद में खासी सफलता भी मिल रही है। अब तक तीन महिलाएं प्रभावित होकर झूठी शिकायतें वापस ले चुकीं हैं। शुक्रवार को कस्बा निवासी एक महिला ने भी कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के समक्ष सच बोला।
महिला ने बताया कि उसने गांव के ही एक युवक के खिलाफ चोरी की झूठी शिकायत दी है।बताया कि उसने यह शिकायत कुछ लोगों के बहकावे में आकर दी थी। वह अब समझ चुकी है कि झूठ कभी नहीं टिकता। वह किसी निर्दाेष को सजा दिलाना नहीं चाहती। इसलिए वह अपनी शिकायत वापस ले रही है। महिला के इस कदम को सभी ने सराहा। महिला ने कहा कि वह न तो अब किसी के खिलाफ झूठी शिकायत देगी न हीं किसी का सहयोग करेगी। वह भी झूठे मुकदमों की कुप्रथा समाप्त करने के लिए अन्य महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करेगी।