{"_id":"66ce178f989285b46c0cbf13","slug":"open-gym-will-be-set-up-for-exercise-lovers-in-prabhu-park-kasganj-news-c-175-1-mt11003-120110-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रभु पार्क में कसरत के शौकीनों के लिए लगेगी ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रभु पार्क में कसरत के शौकीनों के लिए लगेगी ओपन जिम
Tue, 27 Aug 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर के प्रमुख प्रभु पार्क में अब कसरत व शरीर को स्वस्थ रखने के शौकीनों के लिए ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही यहां रात में घूमने के लिए आने वालों के लिए आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी। यह कार्य लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से होने हैं।
प्रशासन व पालिका प्रबंधन द्वारा शहर के प्रमुख प्रभु पार्क का कायाकल्प करने का प्रयास किया जा रहा है। यह शहर का एकमात्र पार्क है, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खेलने व टहलने के लिए आते हैं। इसके बाद भी फिलहाल इसकी हालत खस्ताहाल है। इसका कायाकल्प करने के लिए यहां अवस्थापना निधि के माध्यम से कुछ कार्य कराने की योजना तैयार की गई है। इसमें शरीर को स्वस्थ रखने के शौकीनों के लिए यहां ओपन जिम लगाई जाएगी। इसमें विभिन्न उपकरण लगाए जाएंगे। ताकि यहां युवा कसरत कर सकें।
वहीं यहां बैठने के लिए आकर्षक कुर्सियां लगाई जाएंगी। इनके ऊपर छतरियों के शेड लगाए जाएंगे। पार्क में ग्रीन एरिया के लिए भी जगह छोडी जाएगी। इसमें मखमली घास लगाए जाने की योजना है। इसके साथ ही पार्क को अंधेरे में रोशनी से जगमगाने के लिए यहां आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार किया गया प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। अब इसे टाउन प्लानर के पास भेजा गया है। वहां से अनुमोदित होते ही यहां काम शुरू करा दिया जाएगा। - संजीव कुमार, एसडीएम सदर