फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OPD will start in SN Medical College Agra from November 2

एसएन मेडिकल कॉलेज में दो नवंबर से शुरू होगी ओपीडी, फोन पर लगेंगे नंबर

Tue, 13 Oct 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2020 12:20 AM IST
सार

  • चार घंटे चलेगी ओपीडी, एक बार में एक ही मरीज को डॉक्टर के पास भेजा जाएगा।
  • मरीज को टेलीमेडिसिन के नंबर पर फोन कर पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन
OPD will start in SN Medical College Agra from November 2
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की सामान्य ओपीडी दो नवंबर से शुरू होगी। चार घंटे ओपीडी चलेगी। मरीजों को टेलीमेडिसिन पर फोन कर पंजीकरण कराना होगा। यहां मरीज को दिन और समय दिया जाएगा। एक बार में एक ही मरीज को डॉक्टर के पास भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष और ओपीडी प्रभारी के साथ बैठक कर नई गाइडलाइन पर चर्चा की। इसमें विभागाध्यक्षों की ओर से आए सुझावों को भी अमल में लाया गया है। मंगलवार को ओपीडी का सर्वे कर नई गाइडलाइन पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

 

अभी जो ब्लूप्रिंट तैयार किया है, उसके मुताबिक मरीज को टेलीमेडिसिन के नंबर पर फोन कर पंजीकरण कराना होगा। यहां डॉक्टर उनको समय और तिथि बताएंगे, तय दिन आने पर ओपीडी में ही पर्चा बनेगा। ओपीडी में बैरिकेडिंग भी होगी, इसके लिए प्राचार्य विभागाध्यक्षों के साथ ओपीडी का मंगलवा को सर्वे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पर बदलाव भी संभव

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि ओपीडी दो नंवबर से शुरू करने का प्रस्ताव है। इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। भीड़ कम करने के लिए मरीजों की संख्या और ओपीडी का समय और स्थान भी तय कर दिया है। जरूरत पर इसमें बदलाव भी संभव है। स्टाफ और चिकित्सक सभी कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे हैं। इनका ड्यूटी चार्ट भी बनाया जाएगा। 

मेडिसिन में 50 और दंत रोग में 20 ही मरीज

ओपीडी में भीड़ नियंत्रण करने के लिए मरीजों की संख्या तय कर दी गई है। मेडिसिन विभाग में एक दिन में सबसे ज्यादा 50 और दंत रोग विभाग में सबसे कम 20 मरीज होंगे। सर्जरी, हड्डी, नेत्र रोग, वक्ष एवं क्षया रोग, स्त्री रोग, त्चचा रोग, मानसिक रोग, ईएनटी में 30-30 मरीज ही देखे जाएंगे। 

कैंसर और बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या तय नहीं हैं। स्त्री रोग विभाग की लेडी लॉयल, नेत्र की नेत्र रोग विभाग, वक्ष एवं क्षय रोग की टीबी विभाग, मानसिक की मानसिक रोग विभाग में ओपीडी चलेगी। बाल रोग की ओपीडी ट्राएज में लगेगी और मेडिसिन, दांत, त्वचा, हड्डी रोग की ओपीडी इमारत में ही मरीज देखे जाएंगे।

मास्क और स्क्रीनिंग अनिवार्य

डॉक्टरों के पास भीड़ न लगे इसके लिए एक बार में एक ही मरीज डॉक्टर के पास भेजा जाएगा। उसके लौटने के बाद ही दूसरा मरीज जाएगा, बाकी के तय मरीज प्रतीक्षालय में बिठाए जाएंगे। जरूरत पर मरीज के साथ एक ही तीमारदार अंदर जाएगा। मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगा। तापमान बढ़ा होने पर मरीज को ट्राएज ओपीडी भेजा जाएगा। 

सुबह नौ से एक बजे तक होगा समय

मेडिसिन, ईएनटी, दंत रोग, वक्ष एवं क्षय रोग : सोमवार, बुधवार और शुक्रवार।
मानसिक रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग :  मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार।
कैंसर, बाल रोग, सर्जरी विभाग : इसकी रोजाना ओपीडी होगी।
ओपीडी समय : चार घंटे सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed