{"_id":"62f29d6fa1cfec577b2c4ff0","slug":"only-sisters-who-get-vaccinated-will-be-able-to-tie-rakhi-to-brothers-in-agra-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2022: वैक्सीन लगवाने वाली बहनें ही जेल में बंद भाइयों को बांध पाएंगी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2022: वैक्सीन लगवाने वाली बहनें ही जेल में बंद भाइयों को बांध पाएंगी राखी
Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
सार
रक्षाबंधन पर आने वाली बहनों के पास टीके की दोनों डोज लगे होने का प्रमाणपत्र या आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए, तभी जेल में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
आगरा जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल तक जेलों में बंद भाइयों की कलाइयां रक्षाबंधन पर सूनी रहीं। इस रक्षाबंधन पर बहनें उनको राखी बांधने जा पाएंगी। उनको कोरोना से बचाव का टीका लगा होना चाहिए। टीके का प्रमाणपत्र या आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही उन्हें प्रवेश मिलेगा। वह खुली मिठाई नहीं ले जा सकेंगी।
विज्ञापन
आगरा जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि 12 अगस्त के त्योहार के लिए जेलों में भी इंतजाम किए गए हैं। जेल में 3300 पुरुष और 160 महिला बंदी निरुद्ध हैं। रक्षाबंधन पर आने वाली बहनों के पास टीके की दोनों डोज लगे होने का प्रमाणपत्र या आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। पुरुषों को प्रवेश नहीं होगा। पैक्ड सोनपपड़ी, गोला और रोली ले जाने की अनुमति होगी। खुली मिठाई नहीं लेकर आएं। दूसरे दिन महिला बंदियों से मिलने के लिए भाई आ सकते हैं।
विज्ञापन
प्रभारी डीआईजी जेल वीके सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। उनके पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। कोरोना का टीका लगा होना चाहिए। जेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन