{"_id":"619939447f02ba2a8e76c41f","slug":"only-eight-percent-of-the-people-took-advantage-of-the-ots-scheme-mainpuri-news-agr5152440197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस योजना का मात्र आठ प्रतिशत लोगो ने लिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस योजना का मात्र आठ प्रतिशत लोगो ने लिया लाभ
विज्ञापन
मैनपुरी। बीस अक्तूबर से शुरू हुई ओटीएस (एक मुश्त समाधान योजना) का बिजली उपभोक्ता लाभ नहीं ले रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 30 नवंबर तक आयोजित योजना का लाभ लेकर उपभोक्ता बकाया जमा करें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने मीडिया के साथ वार्ता के दौरान इस संबंध में जानकारी दी।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 20 अक्तूबर से ओटीएस योजना शुरू की है। इस योजना के तहत घरेलू, दुकानदार और निजी नलकूप संचालकों को बकाया राशि जमा करने पर ब्याज में छूट दी गई है। लेकिन इसके बाद भी उपभोक्ता बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि 30 नवंबर तक ओटीएस योजना का लाभ लेकर बकाया राशि जमा कर दें। अन्यथा की स्थिति में उनका कनेक्शन काटने के साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की यह योजना उपभोक्ताओं को लिए बहुत ही लाभकारी है।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बहुत ही चिंता की बात है कि ओटीएस योजना जो उपभोक्ताओं के हित में उसके तहत शहरी क्षेत्र में 12320 उपभोक्ताओं के सापेक्ष 3948 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेकर बकाया राशि जमा की है जो मात्र 32 प्रतिशत है। वहीं ग्रामीण अंचल की स्थिति तो और भी दयनीय है। यहां 170028 उपभोक्ताओं में से मात्र 13651 उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ लिया है। जो कि मात्र आठ प्रतिशत है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 23544 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर योजना के समापन के बाद कभी भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। ये उपभोक्ता अवश्य योजना का लाभ लें।