फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only BSP can give fear free governance

Agra News: केवल बसपा ही दे सकती भयमुक्त शासन

Mon, 15 Jan 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Jan 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Only BSP can give fear free governance
केवल बसपा ही दे सकती भयमुक्त शासन
विज्ञापन


- कार्यकर्ताओं ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बसपा के आगरा मंडल प्रभारी संतोष आनंद ने कहा कि केवल बसपा ही भयमुक्त शासन दे सकती है। बसपा सरकार में अपराधी या तो जेल के अंदर थे अथवा प्रदेश छोड़ गए थे। भाजपा सरकार का अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है। अधिकारी भी पूरी तरह निरंकुश हो गए हैं। आगरा मंडल प्रभारी सोमवार को राधारमण रोड स्थित एक मैरिज होम में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बसपा ही सर्व समाज का विकास कर सकती है। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का दावा खोखला साबित हो चुका है। भाजपा नफरत की तो सपा जातिवाद की राजनीति करती है। बसपा शासन को प्रदेश में लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाए। अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयारी कर रही है। मजबूत संगठन के सहारे बसपा जिले में बेहतर प्रदर्शन करेगी। स्वच्छ छवि के लोगों को ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुनील वर्मा, गौरवनंद सविता, प्रभूदयाल जाटव, आनंद पांडेय, राजेश सत्यार्थी, जमालउद्दीन सिद्दीकी, दुलारेलाल प्रेमी, अनार सिंह दिवाकर, नरेंद्र प्रधान, सनोज गौतम, विनीत कुमार निगम, मुकेश गौतम, मायासहाय, ओमप्रकाश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed