फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only BS-6 standard buses are going till Anand Vihar

Agra News: बीएस-6 मानक की बसें ही जा रहीं आनंद विहार तक

Fri, 25 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 25 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Only BS-6 standard buses are going till Anand Vihar
कासगंज। बीएस-6 मानक की मात्र 25 बसें ही दिल्ली के आनंद विहार बस स्टेशन तक जा रहीं हैं। शेष बसें प्रदेश के कौशांबी बस स्टेशन तक ही संचालित हो रही है। बीएस-6 मानक की 10 नई और मिलने की संभावना है। ये बसें 10 बसें अभी नहीं मिली हैं। ऐसे में दिवाली पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। डिपो पर 99 बसों का बेड़ा है। इसमें 27 बसें बीएस-6 मानक की हैं। इन बसों में दो बसों का संचालन सोरोंजी-पुष्करजी के लिए हो रहा है। शेष बीएस-6 मानक की 25 बसें ही दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक संचालित हो रही हैं। अन्य बसें बीएस-4 हैं, उन्हें प्रदूषण मानकों के कारण दिल्ली में प्रवेश नहीं मिल रहा है। कौशांबी स्टेशन तक इनका संचालन हो रहा है। दिवाली पर जब यात्री बढ़ेंगे तो दिल्ली से आने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। उन्हें आनंद विहार स्टेशन से कौशांबी तक आना पड़ सकता है और यहीं से बसों में सवार होना होगा। यदि डिपो को मिलने वाले 10 बसें मिल जाती तो यह बसें भी दिल्ली आनंद विहार स्टेशन तक संचालित की जा सकती है। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि बीएस-6 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। कौशांबी स्टेशन भी अधिक दूर नहीं है। यात्री यहां आकर भी अपने गंतव्य तक के लिए बसों में सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed