फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online fraud

ठग ने कई लोगों को बेच दी एक ही बाइक

Sat, 23 May 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
online fraud
मैनपुरी। गांव नवादा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बाइक को इटावा निवासी एक व्यक्ति को एक वेबसाइट पर विज्ञापन के जरिए बेच दिया। इस बीच किसी शातिर ने सारे कागजात कॉपी कर लिए। इसके बाद उक्त बाइक को कई अन्य लोगों को बेच दिया। जब इस ठगी का पता बाइक स्वामी को चला तो उसने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा निवासी अनिल कुमार ने अपनी बुलेट बाइक को बिक्री के
लिए एक ऑनलाइन वेबसाइट पर डाला था। इस बीच इटावा के रहने वाले संजीव कुमार ने
बाइक को खरीदने की इच्छा जताई। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद बाइक को सौदा हो गया,
लेकिन इस बीच किसी साइबर ठग ने वेबसाइट पर डाला गया अनिल का आधार कार्ड आदि
कागजात कॉपी कर लिए। इतना ही नहीं बाइक के फोटो आदि भी कॉपी करने के बाद ऑनलाइन
वेबसाइट पर फिर से बिक्री के लिए डाल दिया। जालसाज ने कई लोगों को उक्त बाइक का सौदा किया
और अपने खाते में रुपये भी डलवा लिए गए। जब इसकी जानकारी अनिल को हुई तो उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। मामले की जांच अब साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन

इस तरह से की गई धोखाधड़ी
साइबर ठग ने पहले तो अनिल की आईडी पर लगी फोटो आदि पहचान के प्रमाण कॉपी कर लिए।
इसके बाद उसके ही नाम से ऑनलाइन साइट पर एकाउंट खोलकर बाइक के फोटो बिक्री के
लिए डाल दिए। साइड पर उसने अपना नंबर संपर्क के लिए डाला।
जिस वजह से धोखाधड़ी के इस खेल के बारे में अनिल को कोई जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन बाइक खरीदारों ने जब कागजात आदि के माध्यम से संपर्क किया तब ठगी का खुलासा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed