फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online fraud in the name of job, accused arrested

Agra News: नौकरी के नाम पर ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Online fraud in the name of job, accused arrested
कासगंज। नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी की गई। हरियाणा पुलिस ने पटियाली के युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक को गिरफ्तार करके हरियाणा ले गई।हरियाणा के भिवानी क्षेत्र के गांव नांगल निवासी दीक्षा के पास 6 नवंबर 2022 को फोन आया। फोन के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम के तहत टाइपिंग की नौकरी की पेशकश की गई। जब दीक्षा ने नौकरी करने में रुचि दिखाई तो उसके पास एक फार्म भेजा गया। फार्म के साथ 4330 रुपये जीएसटी के मांगे गए। दीक्षा ने आवेदन फार्म भरकर मांगे गए रुपये भेज दिए। इसके बाद उससे ठगी का सिलसिला शुरु हो गया। उससे 3.65 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दीक्षा ने 18 मार्च 2023 को साइबर सेल गुरुग्राम हरियाणा में मामला दर्ज कराया। इसके बाद साइबर सेल सक्रिय हो गया। युवक ने जिस मोबाइल नंबर ठगी की उस पर मथुरा का पता निकला, लेकिन साइबर सेल ने आरोपी का पता लगा लिया। जांच में पटियाली के मोहल्ला चौक वृतयाना निवासी अभिनाश मिश्रा का नाम सामने आया। थाना साइबर क्राइम गुरुग्राम हरियाणा पुलिस के अधिकारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने युवक को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक काफी समय से ऑनलाइन ठगी के कार्य में संलिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed