फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online facility fails, help desk has to be made rounds

ऑनलाइन सुविधा फेल, हेल्प डेस्क के लगाने पड़ रहे चक्कर

Tue, 21 Sep 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Online facility fails, help desk has to be made rounds
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्या के लिए ऑनलाइन व्यवस्था फेल हो गई है। वेबसाइट 24 घंटे कार्य नहीं करती, आवेदन हो भी जाए तो विश्वविद्यालय प्रशासन तय समय में उसका समाधान नहीं करा पा रहे, ऐसे में छात्रों को विश्वविद्यालय की हेल्प डेस्क के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर रोजाना 250 से 300 प्रार्थना पत्र आ रहे हैं। इसमें छात्रों की अंकतालिका-डिग्री न मिलने, विषयों के अंक न दर्ज होने, नाम में गड़बड़ी समेत अन्य परेशानियों के सबसे ज्यादा छात्र हैं। अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस समेत आसपास के जिलों के छात्र यहां आए दिन चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि पुराने मामले हैं, जिनको ठीक कराने में समय लग रहा है। नए सत्र से इन परेशानियों से बचने के लिए कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन

केस एक: राजस्थान निवासी महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि बीएससी की अंतिम वर्ष की अंकतालिका में नाम की गड़बड़ी है, इसको ठीक कराने के लिए समस्या का ऑनलाइन समाधान होने पर हेल्प डेस्क पर प्रार्थनापत्र जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो: आवास विकास कॉलोनी निवासी ऋतु ने बताया कि बेटे के बीबीए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरा, अंकतालिकाएं भी संलग्न की थी, लेकिन प्रवेश नहीं हुआ। विश्वविद्यालय आने पर भी इधर-उधर चक्कर काट रहा हूं।
- बीएससी वनस्पति विज्ञान के पेपर में अंक नहीं चढ़े हैं, ऑनलाइन के लिए वेबसाइट ही कार्य नहीं कर रही। प्रार्थनापत्र देने के लिए आया। कब ठीक होगी, यह भी नहीं बताया। चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

विवेक अग्रवाल, जगदीशपुरा
- बीएड 2020-22 के सत्र में परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहा है। कॉलेज में 100 छात्र हैं, जिसमें से 70 छात्र बाकी रह गए हैं। विश्वविद्यालय में लगातार चक्कर काट रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सिद्धार्थ प्रताप सिंह, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed