फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Earning Scam: Earned Thousands Lost Lakhs

UP: ये किसी के साथ भी हो सकता है...पहले हजारों का मुनाफा, फिर लाखों की ठगी; इन पैंतरों से रहें सावधान

Wed, 12 Nov 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 09:24 AM IST
सार

आगरा में साइबर अपराधी लोगों को ठगी शिकार बनाने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। उन्हें लालच देकर पहले कुछ हजार रुपये का फायदा दिलाते हैं। इससे भरोसा जीत कर लाखों का निवेश करा लेते हैं। ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Online Earning Scam: Earned Thousands Lost Lakhs
साइबर ठगी

विस्तार

आगरा में एक महिला को ऑनलाइन लोकेशन रेटिंग और इकोनॉमी टास्क में कमाई का झांसा देकर 22़.95 लाख रुपये का निवेश कराकर ठगी कर ली। दूसरे मामले में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से लाभ दिलाने का लालच देकर 5.79 लाख की ठगी की गई।
विज्ञापन




 

पहला मामला शाहगंज निवासी महिला यशिका गुप्ता का है। उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों ने ऑनलाइन लोकेशन रेटिंग और इकोनॉमी टास्क से रुपये कमाने का झांसा दिया। उनसे 22.95 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्हें 7 अक्तूबर को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। इसमें ऑनलाइन लोकेशन रेटिंग जैसे आसान कार्य करके पैसे कमाने का प्रस्ताव दिया गया। पीड़िता लालच में आ गई।

उसका आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए शुरुआत में कुछ रुपयों का निवेश कराकर छोटे-छोटे कार्यों पर 50 रुपये का भुगतान किया। तीन दिनों में 8 से 10 अक्तूबर के बीच पीड़िता ने विभिन्न यूपीआई आईडी, बैंक खातों और दोस्तों के खातों से कुल 22.95 लाख ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने रुपये मांगना शुरू किया। ठगों ने खाता फ्रीज होने का बहाना बनाकर और धन की मांग की। पीड़िता को ठगों के बहाने पर शक होने लगा। उसने साइबर थाने में केस दर्ज कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला बमरौली रोड केसीआर टाउन मलपुरा निवासी मायाराम त्यागी का है। उन्हें साइबर ठगों ने मुनाफे का लालच देकर क्रिप्टोकरेंसी में उनसे 5.79 लाख रुपये निवेश कराकर ठगी कर ली। पीड़ित मायाराम त्यागी ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को ब्रिटेन के नंबर से सृति देसाई ने मुनाफे का लालच दिया। उनसे पहले 9 हजार का निवेश कराया।

उसे 17 हजार का लाभ देकर कमीशन काट लिया। इसके बाद 5.79 लाख की रकम कई खातों में ट्रांसफर कराई। ठग गिरोह में सृति देसाई, डेनियल, मिया इशोबिला और पल शामिल बताए गए हैं, जो सभी लंदन में रहकर भारतीयों को निशाना बना रहे हैं। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों प्रकरण में पुलिस जांच कर रही है। उनके साक्ष्यों के आधार पर उन खातों का पता लगाया जा रहा है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed