फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Betting Racket Busted in Apartment Flat One Arrested with 1.19 Lakh Cash

UP: नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-804 में छापा, अंदर का दृश्य देख पुलिस भी चौंक गई; एक गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 09:34 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक अपार्टमेंट फ्लैट में चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। छापे के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और कई बैंक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Online Betting Racket Busted in Apartment Flat One Arrested with 1.19 Lakh Cash
सट्टा पकड़ा

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में ऑनलाइन सट्टेबाजी का रैकेट संचालित हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार जबकि दो अन्य भाग गए। आरोपियों से इससे जुड़ी कई सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

 

एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान मिली सूचना पर नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-804 में छापा मारा गया। मौके से इटावा निवासी रितिक पाठक को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1.19 लाख रुपये, पांच मोबाइल, दो लैपटॉप, सात रजिस्टर, 12 डेबिट कार्ड और 19 बैंकों की पासबुक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने भाइयों ऋषभ और केशव पाठक के साथ मिलकर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर खाते और सिम जारी कराता था। उन्हीं खातों के जरिये ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed