फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One-way traffic system will be implemented, there will be relief from jam

Agra News: वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी, मिलेगी जाम से निजात

Sat, 01 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
One-way traffic system will be implemented, there will be relief from jam
मैनपुरी। जाम से निपटारे के लिए सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में क्रिश्चियन तिराहे से बड़ा चौराहा वन-वे व्यवस्था लागू करने के लिए अध्ययन कर रही है। जल्द इस संबंध में व्यापारियों के साथ वार्ता बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार क्रिश्चियन तिराहे से बड़ा चौराहा वाला मार्ग है। यहां सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक हर रोज जाम के हालात रहते हैं। प्रमुख बाजार भी इस मार्ग पर पड़ते हैं। इसके चलते अब पुलिस ने तय किया है कि इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन




वाहन के प्रवेश और निकास का द्वार होगा तय

क्रिश्चियन तिराहा से बड़ा चौराहे तक वन-वे व्यवस्था लागू करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। व्यापारियों के साथ बैठक में इस बात पर मंथन होगा कि वाहनों का प्रवेश और निकास किस दिशा में रखा जाएगा। जैसे क्रिश्चियन तिराहे से बड़ा चौराहे की ओर वन-वे किया जाए या फिर बड़ा बाजार से क्रिश्चियन तिराहा तक किया जाए। जो भी दिशा तय होगी उस मार्ग पर उसी दिशा में वाहन चलेंगे। विपरीत दिशा के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





सुबह आठ से रात नौ बजे तक लागू की जाएगी व्यवस्था

वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था को सुबह 8 से रात 9 बजे तक के लिए लागू किया जाएगा। पुलिस का आकलन है कि क्रिश्चियन तिराहे से बड़ा चौराहे के बीच हर रोज तीन हजार ई-रिक्शा और छह हजार बाइक व एक हजार के करीब कारों का आवागमन होता है।




ट्रैफिक पुलिस, नगर पालिका, सिविल पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर वन-वे ट्रैफिक प्लान पर काम कर रहे हैं। जल्द व्यापारियों के साथ भी इस संबंध में बैठक की जाएगी।

- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed