{"_id":"5e594e5c8ebc3ef3ef12a0d9","slug":"one-way-road-block-on-national-highway-2-work-for-flyover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग-2: आईएसबीटी पर यातायात बंद, मुसीबतें शुरू, इन इलाकों के लोग हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग-2: आईएसबीटी पर यातायात बंद, मुसीबतें शुरू, इन इलाकों के लोग हुए प्रभावित
Sat, 29 Feb 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-2 आईएसबीटी पर यातायात बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (एनएच-2) पर आईएसबीटी से खंदारी तक बनाए जाने वाले नए फ्लाईओवर का काम शुरू होते ही शहरवासियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। 50 मीटर के हिस्से में हाईवे और एक ओर की सर्विस लेन बंद कर दी गई है। हाईवे पर आईएसबीटी तिराहे के सामने 26 मीटर तक खोदाई का काम शुरू हो गया है। इससे बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों के साथ ही वाहन चालकों को भी जाम में फंसना पड़ रहा है।
फ्लाईओवर को बनने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा, तक तक लोगों को ऐसे ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। फ्लाईओवर बनाने का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था एलटस कंस्ट्रक्शन ने शुक्रवार को मथुरा से खंदारी की ओर जाने वाले हाईवे की एक लेन पर खोदाई शुरू कर दी। यहां से खंदारी फ्लाईओवर से 200 मीटर पहले तक नया फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।
इसके लिए 50 मीटर तक हाईवे को बंद किया गया है, जबकि खंदारी फ्लाईओवर से पहले भगवान टाकीज की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर भी डिवाइडर लगाकर बंद किया गया है। मथुरा की ओर से आने वाला ट्रैफिक सर्विस लेन से होकर निकल रहा है। इससे वाहन जाम में फंस रहे हैं तो वहीं सर्विस लेन पर तेजी से मुड़कर हाईवे पर पहुंच रहे हैं। उधर, सर्विस लेन से रांग साइड से आने वाले वाहन भी गुजर रहे हैं।

यहां के लोगों की बढ़ी परेशानी
गैलाना, निर्भय नगर, नलकूप कालोनी, दक्षिणांचल कालोनी, खंदारी, ककरैठा, महर्षिपुरम, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, सिकंदरा।
ऑटो व दोपहिया चल रहे रांग साइड
रास्ता बंद होने के कारण खंदारी की ओर से आने वाले ऑटो व दोपहिया वाहन सर्विस रोड पर रांग साइड होकर आईएसबीटी और सिकंदरा की ओर जा रहे हैं। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
हाईवे क्रॉस करके आना मजबूरी
निर्भय नगर, गैलाना, मऊ आदि इलाकों के यात्री आईएसबीटी बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए दो किलोमीटर का चक्कर काटकर या फिर हाईवे को क्रॉस करके बस स्टैंड पहुंच रहे हैं। जो ऑटो सवारियों को आईएसबीटी कट पर छोड़ रहे हैं, वह भी हाईवे को क्रॉस करके ही पहुंच रहे हैं।
18 माह तक रहेंगी दिक्कतें
एटलस कंस्ट्रक्शन कंपनी आईएसबीटी फ्लाईओवर को 18 माह में बनाकर तैयार करेगी। इसकी लागत तकरीबन 30 करोड़ रुपये होगी। इस तरह लोगों को आईएसबीटी से खंदारी के बीच अगले डेढ़ साल तक मुसीबतें झेलनी पड़ेंगी।

यह संकेतक बोर्ड नहीं लगाए
कार्यदायी संस्था ने हाईवे पर काम तो शुरू कर दिया मगर नियमों को ताक पर रख दिया है।
- आगे निर्माण कार्य चालू है, धीरे चलें के संकेतक बोर्ड नहीं लगाए
- दोनों ओर डायवर्जन से करीब 50 मीटर पहले बोर्ड लगाए जाने चाहिए।
- यातायात की व्यवस्था को सुचारु करने के लिए मार्शल तैनात करने चाहिए।
लोगों को परेशानी से बचाने को मार्शल तैनात होंगे
आईएसबीटी पर नए फ्लाईओवर के लिए हाईवे पर काम शुरू हो चुका है। इस कारण कुछ हिस्से में रोड को बंद किया गया है। लोगों को परेशानी नहीं आए, इसके लिए मार्शल तैनात किए जाएंगे। -मोहम्मद शफी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, फरीदाबाद खंड