फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one tourists injured when piece of stone fell on them and Two when they slipped at Taj Mahal

UP: ताजमहल में पत्थर का टुकड़ा गिरने से एक... तो फिसलने से दो पर्यटक घायल, पांच पर्यटकों को गर्मी से आया चक्कर

Thu, 30 May 2024 09:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 09:54 PM IST
सार

ताजमहल में पत्थर का टुकड़ा गिरने से एक और फिसलने से दो पर्यटक घायल हो गए। वहीं पांच पर्यटकों को गर्मी से चक्कर आ गया।

विज्ञापन
one tourists injured when piece of stone fell on them and Two when they slipped at Taj Mahal
ताजमहल पर आंधी के बाद हुई बारिश से बचने के लिए छाता लगाए पर्यटक। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज आंधी से ताजमहल पर महाराष्ट्र का पर्यटक घायल हो गया। रॉयल गेट से पत्थर का टुकड़ा उसके कंधे पर गिरा। सीआईएसएफ जवान ने इसकी ड्रेसिंग कराई है। फिसलने और टिकट लेते वक्त दो पर्यटकों के पैर और हाथ में भी चोट लगी है। गर्मी से पांच पर्यटकों की हालत खराब हो गई।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के योगेश जोशी करीब साढ़े चार बजे रॉयल गेट के पास से ताजमहल को निहार रहे थे। तभी तेज आंधी आने लगी और गेट पर लगा पत्थर का टुकड़ा उनके कंथे पर गिरा। इससे उनके खून रिसने लगा। सीआईएसएफ के जवान इनको लेकर ताजमहल स्थित डिस्पेंसरी में लेकर गए और ड्रेसिंग कराई। 
विज्ञापन


काउंटर से टिकट लेते वक्त चूड़ी टूट गई और हाथ में घुसने से खून बहने लगा। इनको भी डिस्पेंसरी में ड्रेसिंग कराई है। राजस्थान की शांता बाई का शिल्पग्राम में पैर फिसलने पर चोट लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आंधी-बारिश से पहले धूप और गर्मी के कारण मऊ निवासी मोहम्मद आरिफ खान, झारखंड की सुस्मिता पात्रा, कर्नाटक की वेणु आडिल, गुजरात के धाडुक शैलेस भाई और विहान की हालत खराब हो गई। इनको चक्कर आने लगे। दो बच्चों को उल्टी होने लगी। इनको डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed