Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One thousand rupees demanded for passport verification woman inspector and constable suspended

UP: पासपोर्ट सत्यापन के लिए मांगे एक हजार रुपये, थाने बुलाकर ली रिश्वत; महिला दरोगा और सिपाही निलंबित

Mon, 13 Jan 2025 11:31 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:31 PM IST
सार

आवेदकों से सिपाही ने 400-400 रुपये की रिश्वत ली। इसके बाद पासपोर्ट का सत्यापन किया। वहीं कृष्णा काॅलोनी, जीवनी मंडी निवासी अवनीश काैर के पासपोर्ट का सत्यापन प्रशिक्षु दरोगा दीप्ति रानी ने किया। आरोप है कि उन्होंने 1000 रुपये रिश्वत ली।

विज्ञापन
One thousand rupees demanded for passport verification woman inspector and constable suspended
up police - फोटो : संवाद

विस्तार

कमिश्नरेट में पुलिस की अवैध वसूली का एक और मामला सामने आया है। थाना छत्ता में तैनात प्रशिक्षु दरोगा दीप्ति रानी और थाना लोहामंडी के सिपाही अजय बालियान को निलंबित किया गया है। दोनों पर पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर तीन आवेदकों से रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

फीडबैक सेल में मिली शिकायत
पुलिस आयुक्त की फीडबैक सेल में शिकायत मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस आलोक ने जांच की। उन्हें आरोप सही मिले। इसके बाद कार्रवाई की गई। विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। कंघी गली, गोकुलपुरा निवासी सगी बहन अफीफा और हबीबा ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। सत्यापन थाना लोहामंडी के सिपाही अजय बालियान करने पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाकर नहीं किया सत्यापन
आरोप के मुताबिक, दोनों बहनों से सिपाही ने 400-400 रुपये की रिश्वत ली। इसके बाद पासपोर्ट का सत्यापन किया। वहीं कृष्णा काॅलोनी, जीवनी मंडी निवासी अवनीश काैर के पासपोर्ट का सत्यापन प्रशिक्षु दरोगा दीप्ति रानी ने किया। आरोप है कि उन्होंने 1000 रुपये रिश्वत ली। इतना ही नहीं घर जाकर सत्यापन नहीं किया। 
 
विज्ञापन

जांच में मिले दोषी
आवेदिका की बहन और मां को 10 दिसंबर 2024 को थाना छत्ता पर बुलाकर रिश्वत ली। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि फीडबैक सेल ने पासपोर्ट सत्यापन की जानकारी ली। इसमें रुपये लेने की बात सामने आई। जांच में आरोप सही निकलने पर निलंबन किया गया है। विभागीय जांच में दोषी मिलने पर दंड की कार्रवाई होगी।


 

पहले एक साथ 56 पुलिसकर्मियों पर गिरी थी गाज
कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी दरोगा, मुंशी और सिपाहियों का भ्रष्टाचार नहीं रुक रहा है। जून 2024 में पासपोर्ट सत्यापन से लेकर मुकदमों की विवेचना में भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी। फीडबैक सेल से शिकायत पर जांच कराई गई थी। इसके बाद 56 दरोगा और सिपाहियों को निलंबित किया गया था। इस कार्रवाई से पूरे कमिश्नरेट में खलबली मच गई थी। हाल ही में सराय ख्वाजा चाैकी पर वसूली की गई थी। इसमें भी चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई। इसके बावजूद वसूली का खेल नहीं रुक रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed