फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One thousand patients reached the district hospital for the third consecutive day

Agra News: लगातार तीसरे दिन जिला अस्पताल पहुंचे एक हजार मरीज

Fri, 29 Mar 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
One thousand patients reached the district hospital for the third consecutive day
कासगंज। होली पर की गई मस्ती का असर लोगों की सेहत पर लगातार बना हुआ। लगातार तीसरे दिन जिला अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार रहा। जिला अस्पताल पर सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, सांस से पीड़ित होकर मरीज आए। भीड़ अधिक होने से मरीजों को काफी दिक्कतें हुई। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई। कोई सर्दी खांसी से परेशान था तो किसी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुखार से पीड़ितों में बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग मिल रहे। ओपीडी बंद होने तक 1252 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। भीड़ अधिक होने से पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। बुखार से पीड़ित 218 मरीज आए। जिसमें 65 बच्चे शामिल रहे। सांस के 60 मरीज पहुंचे। जिसमें 25 बच्चे शामिल रहे। डायरिया के 15 मरीज आए। आंखों में पानी आने की समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed