{"_id":"62c1da9092a3193516416c9c","slug":"one-statement-spread-tension-in-the-country-prof-ramgopal-mainpuri-news-agr53890009","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बयान से देश में फैला तनाव: रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बयान से देश में फैला तनाव: रामगोपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के एक बयान से देश में तनाव हुआ है। सुप्रीम कोर्ट तल्ख टिप्पणी कर चुका है। नूपुर शर्मा को देश के लोगों से खुले मंच से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव रविवार को आगरा रोड स्थित जनयुगनगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
पूर्व मंत्री आलोक शाक्य की मां के निधन के बाद रविवार को शोक जताने आए रामगोपाल यादव ने कहा कि जिन लोगों ने कन्हैया लाल की हत्या की है, उनको फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाई जानी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की समस्त इकाइयों की कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। संगठन का विस्तार किया जाएगा। समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हर जिले में एक प्रभारी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। प्रत्याशी नहीं संगठन के लिए काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। गांव-गांव जाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। इस मौकेे पर पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, एमएलसी अरविंद यादव, अखिलेश शाक्य, दीपू चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, डीपी यादव, योगेश कठेरिया, प्रधान सुबोध यादव, योगेंद्र पाल मौजूद रहे।