फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One-sided love woman of mother's agee young man did such a thing on video call victim was overcome with shame

एकतरफा इश्क: मां की उम्र की महिला से प्यार, युवक ने वीडियो कॉल पर की ऐसी हरकत; शर्म से पानी-पानी हुई पीड़िता

Fri, 15 Dec 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Dec 2023 12:51 PM IST
सार

 50 वर्षीय महिला के प्यार में युवक इस कदर पागल हो गया कि अब उसका जीना मुश्किल कर दिया है। आरोपी ने वीडियो कॉल किया और फिर ऐसी हरकत की, जिसके बाद पीड़िता शर्म के मारे किसी से बात तक नहीं कर पा रही है। 
 

विज्ञापन
One-sided love woman of mother's agee young man did such a thing on video call victim was overcome with shame
woman crime, woman, love, love bird - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में शोहदा 50 वर्षीय महिला के नंबर पर न्यूड वीडियो कॉल करके परेशान कर रहा है। कॉल रिसीव नहीं करने पर गालीगलौज करता है। व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भी भेज रहा है। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला शादियों में पूड़ी बेलने का काम करती हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। बताया कि 26 नवंबर की शाम 5:30 बजे मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया। घर में 12 वर्षीय धेवती और बेटी मौजूद थी। धेवती मोबाइल पर गेम खेल रही थी। उसने कॉल रिसीव कर लिया। दूसरी तरफ कॉल पर एक युवक बिना कपड़ों के खड़ा हुआ था। उसे देखकर धेवती ने मोबाइल बेटी को दे दिया। अश्लील वीडियो कॉल देखकर वो घबरा गई। कॉल काट दिया। नंबर भी ब्लाॅक कर दिया। मगर, कुछ देर बाद युवक ने वायस कॉल किया। युवक गाली देने लगा। उसने धमकी भी दी।
विज्ञापन


रात में जब वह काम से लौटकर आई तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। इससे उन्हें काफी शर्म महसूस हुई। उन्होंने युवक के बारे में पता करने के लिए नंबर को अनब्लाॅक करके देखा। अनब्लाॅक करने पर फिर से युवक के कॉल आने लगे। उन्होंने ऐसा करने के लिए मना किया तो युवक गालीगलौज करने लगा। उन्होंने कॉल काट दिया। बाद में उसने कई कॉल किए। उन्होंने रिसीव नहीं किए। इस पर आरोपी व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो भेजने लगा। वह दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपी से कर ली आरोपी की पहचान
महिला ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप पर लगी डीपी से वह आरोपी को पहचान गईं। वह नगला पाटम का लुक्का है। पूर्व में वह एक शादी समारोह में गई थी। तब लुक्का मिला था। शादी में आरोपी के परिवार से विवाद हुआ था। वह विवाद के बाद से ही परेशान कर रहा है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि छेड़छाड़, आईटी एक्ट और गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मोबाइल नंबर से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed