{"_id":"6028aa55bab6c077ad0b8c84","slug":"one-person-died-in-bus-crashed-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे वाहन से टकराई बस, एक यात्री की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे वाहन से टकराई बस, एक यात्री की मौत, पांच घायल
Sun, 14 Feb 2021 10:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह कोहरे के कारण प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 97 के पास आगरा से नोएडा की ओर प्राइवेट स्लीपर बस कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर टोल चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
टोल चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप ने घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टोल चौकी प्रभारी ने बताया कि बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराई है। बस में 35 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। पांच यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन