फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One person died due to wall collapse, seven houses collapsed, roads also cut off

Agra News: दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत, सात मकान ढहे, सड़कें भी कटीं

Fri, 20 Sep 2024 03:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
One person died due to wall collapse, seven houses collapsed, roads also cut off
कासगंज। जिले में लगातार 24 घंटे हुई बारिश से काफी तबाही हुई है। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक सात मकान व दीवारें गिरीं। दीवार ढहने से ढोलना क्षेत्र के अंडौआ करसरी गांव में एक ग्रामीण घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बारिश से बाईपास मार्ग पर जगह-जगह सड़क कट गई। एटा मार्ग पर रेलवे अंडर पास के नीचे पानी भरने से यातायात प्रभावित हो गया। शहर में भी जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को रात से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को देर रात तक बना रहा। इस अवधि में 100 मिमी से अधिक बारिश हो गई। इसके चलते जहां बुधवार को कई क्षेत्रों में मकान व दीवार गिरे। वहीं रात में भी सात स्थानों पर मकान व दीवारें गिरीं। दीवार गिरने से ही ढोलना थाना क्षेत्र के गांव अंडौआ करसरी में ग्रामीण ओमप्रकाश पुत्र लालाराम घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह पाल नगर में धीरेंद्र पुत्र अरव सिंह, कमल किशोर पुत्र राम पाल सिंह, राम बाबू पुत्र मोती राम, राम निवास मकान गिर गए। इनमें दो बाइकें व पशु दब गए। रहीम नगर में, नरेश कुमार, प्रदीप, अनार सिंह वर्मा के मकान गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि इनसे किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ। वहीं बारिश के कारण बारिश से शहरी क्षेत्र के प्रभुपार्क, गांधी मूर्ति, रेलवे रोड, गंगेश्वर कालोनी, सोरों गेट सहित कई इलाकों में पानी भर गया। पानी की निकासी देर रात तक हो सकी। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई। एटा रोड पर रेलवे अंडर पास के नीचे भरा पानी बृहस्पतिवार को दिन में भी नहीं निकल पाया। रेलवे ने पंप लगाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की। पानी भरने से इस मार्ग पर वाहन चालकों को काफी समस्या हुई।
पैदल लोग रेलवे लाइन पार कर आवागमन करते देखे गए। बाईपास मार्ग पर दर्जन भर स्थानों पर सड़क कट गई। इससे मार्ग पर चलने वाले वाहनों को खतरा पैदा हो गया है।



रेलवे की दीवार निर्माण कार्य में आई बाधा
कासगंज। जिले में पिछले दिनों लगातार 50 घंटे तक हुई बारिश के दौरान काली नदी के समीप 160 मीटर दीवार गिर गई थी। रेलवे इस दीवार की मरम्मत का कार्य करा रहा था, लेकिन बुधवार को बारिश के चलते मरम्मत का कार्य प्रभावित हो गया।


मोटर साइकिल निकालने के लिए रुपये
कासगंज। अंडर पास में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई। बाइकें पानी में फंस गई। ऐसे में क्षेत्र के तमाम ऐसे लोग सक्रिय हो गए जिन्होंने बाइकों को रुपये लेकर पानी से बाहर निकाला। बाइक निकालने के दस रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed