{"_id":"570d581b4f1c1bbe114a6c17","slug":"one-of-most-costly-suite-of-agra-is-ready-to-host-royal-guest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही जोड़े के लिए ‘कोहिनूर’ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही जोड़े के लिए ‘कोहिनूर’ तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
कोहिनूर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीदार ए ताज के लिए 16 अप्रैल को अपनी पत्नी केट मिडिल्टन के साथ आगरा आ रहे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम के लिए ‘कोहिनूर’ तैयार किया गया है। यह ‘कोहिनूर’ वह हीरा नहीं, जो प्रिंस विलियम की दादी के ताज में जड़ा है, बल्कि ताजमहल के नजदीक होटल अमर विलास का वह सुइट है, जिसे शाही जोड़े के लिए कुछ देर रुकने, आराम करने के लिए बुक किया गया है। 8.5 लाख रुपये किराए वाले आगरा के सबसे महंगे सुइट से भी ताज का दीदार किया जा सकता है।
ब्रिटेन की एडवांस टीम कोहिनूर सुइट का दौरा कर सुरक्षा का जायजा ले चुकी है। दरअसल, इस सुइट में देश और दुनिया के नामचीन सितारे और राष्ट्राध्यक्ष रात गुजार चुके हैं। 3014 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैले सबसे महंगे सुईट का एक दिन का किराया 7.50 लाख रुपये है, जिसमें टैक्स मिलाकर 8.52 लाख रुपये भुगतान करना होता है। प्रिंस विलियम की पसंद का भोजन भी होटल में तैयार रहेगा। हालांकि शाही जोड़े की ताज यात्रा चंद घंटों की है, लेकिन एडवांस टीम ने पहले से ही सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। कोहिनूर सुईट वाला पूरा फ्लोर सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा।
प्रिंस से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए कोहिनूर सुइट को तैयार किया गया था। हालांकि ऐन वक्त पर ओबामा का आगरा दौरा निरस्त हो गया था। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सहित दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष इस सुइट में रुककर ताज का दीदार कर चुके हैं। होटल के महाप्रबंधक अभिषेक पंसीकर के मुताबिक, अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन व्यवस्थाएं पूरी हैं।