{"_id":"65fe7ca42146db2d310a4f25","slug":"one-month-old-baby-suffering-from-pneumonia-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114803-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निमोनिया से पीड़ित एक माह के बच्चे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निमोनिया से पीड़ित एक माह के बच्चे ने तोड़ा दम
Sat, 23 Mar 2024 12:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
निमोनिया से पीड़ित एक माह के बच्चे ने तोड़ा दम
-दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में पिछले तीन दिन से सुबह शाम हवा चल रही है। इसके चलते एक बार फिर से निमोनिया के मरीजों की दिक्कत बढ़ने लगी है। शहर के मोहल्ला हिंदपुरम निवासी एक माह के बालक की निमोनिया से पीड़ित होने के चलते मौत हो गई। वहीं दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
शहर के मोहल्ला हिंदपुरम निवासी जितेंद्र कुमार के एक माह के पुत्र शौर्य को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से शुक्रवार को दो अन्य बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। ओपीडी में 899 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीज हालत बिगड़ने पर भर्ती कराए गए। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्चे को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।