{"_id":"69b46140130812b1dd03f982","slug":"one-lane-of-the-agra-jaipur-highway-is-closed-for-vehicles-with-thousands-of-devotees-walking-on-foot-chanting-slogans-in-praise-of-the-mother-goddess-agra-news-c-421-1-sagr1052-3452-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा-जयपुर हाईवे की एक लेन वाहनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा-जयपुर हाईवे की एक लेन वाहनों के लिए बंद
विज्ञापन
बिचपुरी। कैला देवी पदयात्रा से इन दिनों आगरा-जयपुर हाईवे आस्था के मार्ग में बदल गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए महुअर क्षेत्र से हाईवे की एक लेन पदयात्रियों के लिए आरक्षित कर दी गई है, जबकि दूसरी लेन पर दोनों दिशाओं के वाहन संचालित हो रहे हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सर्किल पुलिस के अलावा पीएसी और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिससे यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुचारु बनी रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए माता के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, फल वितरण और विश्राम की व्यवस्था की गई है।
महुअर के पंडाल में श्रद्धालुओं के पैरों की कर रहे मालिश
राज राजेश्वरी कैला देवी करौली के दर्शन के लिए पदयात्रा करने वालों की भीड़ बढ़ रही है। किरावली क्षेत्र के गांव महुअर के पास लगे पंडाल में नालंदा टाउन निवासी शोभाचंद कुशवाह अपने साथियों डॉ. सतीश चंद कुशवाह, डॉ. मुकेश, रूप बसंत कुशवाह और विजय कुशवाह के साथ 11 मार्च से पदयात्रियों की सेवा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के पैरों की मालिश कर थकान दूर करने का कार्य कर रहे हैं। शोभाचंद कुशवाह ने बताया कि चार वर्षों से लगातार पदयात्रियों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों में भी दिख रहा उत्साह
गांव जऊपुरा निवासी सौरभ और मुकेश (12) चाचा-चाची के साथ पहली बार पदयात्रा कर रहे हैं। दोनों बच्चों का कहना है कि वे माता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए बड़े उत्साह से यात्रा में शामिल हुए हैं। वहीं नगला जऊपुरा निवासी दिव्यांग सोमवीर छठवीं बार ट्राइसाइकिल से कैला देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं।