फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one lane of shahdara flyover closed for five days in Agra

मुसीबत: आगरा में शाहदरा फ्लाईओवर की एक लेन पांच दिन के लिए बंद, यहां से गुजारे जा रहे वाहन

Sat, 05 Jun 2021 10:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 10:13 AM IST
सार

शाहदरा फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के कारण आगरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाली लेन शुक्रवार दोपहर से पांच दिन के लिए बंद कर दी गई। वाहनों को सर्विस लेन से होकर फिरोजाबाद की ओर गुजारा गया। वाटर वर्क्स से शाहदरा तक तीन घंटे तक जाम लगा रहा। 
 

विज्ञापन
one lane of shahdara flyover closed for five days in Agra
यातायात परिवर्तित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शाहदरा फ्लाईओवर की एक लेन पर जल निकासी व मरम्मत के लिए एनएचएआई ने आठ जून तक बंद किया है। दोपहर को यातायात पुलिस की तैनाती करने के बाद मंडी समिति के सामने बैरियर लगाकर लेन को बंद कर दिया गया। वाटर वर्क्स की ओर से आने वाले वाहनों को सर्विस लेन से सौ फुटा रोड होकर गुजारा गया। शाम छह बजे यहां जाम लग गया, जोकि रात नौ बजे तक लगा रहा। 

विज्ञापन


दूसरी ओर, आईएसबीटी पर भी निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण दोपहर दो से तीन बजे तक जाम लगा। शाहदरा निवासी अभय सिंह ने बताया कि एक लेन को बंद करने से सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, इस कारण शाम को एक घंटे तक जाम में फंसा रहा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण लेन को बंद किया गया है। 

विज्ञापन

श्मशान घाट तिराहे की तरफ नहीं आएंगे वाहन
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत शाहजहां गार्डन से श्मशान घाट (झलकारी बाई) तिराहे तक 1200 एमएम डीआईए पानी की पाइपलाइन डालने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसको देखते हुए 20 जून तक शाहजहां गार्डन से श्मशान घाट तिराहे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस पर रूट डायवर्ट किया गया है।

यातायात पुलिस के मुताबिक, हाथी घाट से पुरानी मंडी अथवा सदर क्षेत्र की तरफ जाने वाले वाहन स्ट्रैची ब्रिज के नीचे से निकलने के बाद दाहिनी तरफ मुड़कर आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने से होकर बिजलीघर चौराहे से होते हुए आगरा किला के सामने से जाएंगे। 

वहीं सदर क्षेत्र व पुरानी मंडी से हाथी घाट की तरफ जाने वाले वाहन आगरा किला के सामने से होकर बिजलीघर चौराहा होते हुए आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के सामने से होकर जाएंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed