{"_id":"6a21de93fd722acd620e7370","slug":"one-lane-closed-at-hariparvatpeople-struggled-with-traffic-jams-all-day-vehicles-from-both-sides-were-moving-through-the-lane-leading-to-delhi-gate-agra-news-c-25-1-agr1034-1076512-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हरीपर्वत पर एक लेन बंद...पूरे दिन जाम से जूझे लोग, दिल्ली गेट की तरफ जाने वाली लेन से निकल रहे दोनों तरफ के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हरीपर्वत पर एक लेन बंद...पूरे दिन जाम से जूझे लोग, दिल्ली गेट की तरफ जाने वाली लेन से निकल रहे दोनों तरफ के वाहन
विज्ञापन
हरी पर्वत पर सीएम ग्रिड के कार्य के कारण रोका गया रास्ता। जाम में फंसे वाहन। एक ही लेने से निकल
आगरा। हरीपर्वत चौराहा पर सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए डिवाइडर तोड़ दिया गया है। दिल्ली गेट से चौराहे की तरफ आने वाली लेन को बंद कर दूसरी तरफ की लेन से ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जा रहा है। बृहस्पतिवार को नई व्यवस्था से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। चौराहे पर जाम लगा रहा। वाहनों को निकालने में पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शहर में सीएम ग्रिड के कई जगह पर सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली गेट से हरीपर्वत चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर कार्य किया जा रहा है। बुधवार को चौराहे पर डिवाइडर को तोड़ दिया गया। वाहनों को निकालने के लिए दिल्ली गेट की तरफ जाने वाली लेन का प्रयोग किया जा रहा है। इस पर से ही दोनों तरफ के वाहन निकाला जा रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर में एक ही लेन से वाहन निकालने की वजह से जाम लगने लगा। इस मार्ग से एंबुलेंस भी निकलती हैं। वह भी जाम में फंस रही थीं। चौराहे पर भी आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसी तरह एमजी रोड-2 पर सत्तोलाला फूड कोर्ट के सामने से सड़क की खुदाई कर दी गई है। वाहनों को वाया सोरों कटरा रोड से गुजारा जा रहा है।
आगरा कॉलेज पर परीक्षार्थियों की भीड़ से जाम
आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर परीक्षार्थियों की भीड़ से बृहस्पतिवार दोपहर को जाम लगा रहा। सुभाष पार्क की तरफ जाने वाले वाहन धीमी गति से चल रहे थे। यहां भी यातायात पुलिसकर्मी तैनात थे। परीक्षार्थियों के साथ आए लोगों ने अपने वाहनों को कॉलेज के बाहर ही खड़ा कर दिया था। इससे रास्ते से निकलने वाले वाहनों के लिए कम सड़क बच रही थी।