फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lakh rupees stolen from woman's bag, police unable to trace any clue

Agra News: महिला के बैग से एक लाख पार, पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

Fri, 24 Apr 2026 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from woman's bag, police unable to trace any clue
फतेहपुर सीकरी। कस्बे में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक महिला के बैग से अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपये उड़ा दिए। घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


नगला धीरू निवासी गुड्डू परमार के अनुसार उनकी पत्नी गुरुवार को अपने छोटे बेटे हरिमोहन के साथ कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से खाते से ₹1,00,000 निकालकर बैग में रखकर बाजार आई थीं। इसके बाद वह सब्जी मंडी के पास सामान खरीदने के लिए रुकीं। जैसे ही उन्होंने सामान लेने के लिए बैग की चेन खोली, अंदर रखी पूरी रकम गायब थी। यह देख उनके होश उड़ गए। घटना के बाद उन्होंने बैंक पहुंचकर मैनेजर से शिकायत की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन संदिग्ध व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed