{"_id":"616c6849c910c94b4e50be12","slug":"one-killed-elderly-injured-in-road-accidents-mainpuri-news-agr511796327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, वृद्ध हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, वृद्ध हुआ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अन्य हादसे में एक वृद्ध घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव गिंगोरा निवासी 60 वर्षीय परमेश्वरी शनिवार की शाम करीब सात बजे खेत से घर आ रहे थे। मार्ग पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे परमेश्वरी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं एक अन्य हादसा गांव हसनपुर मल्लामई के पास हुआ। गांव निवासी 55 वर्षीय कप्तान सिंह अपने पुत्र हैप्पी के साथ गांव जा रहे थे। गांव रकरी के समीप सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में कप्तान घायल हो गए।
बाइक की टक्कर से वृद्धा घायल
बिछवां। भनऊ तिराहा के पास रविवार की सुबह वाहन का इंतजार कर रही एक वृद्धा बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के जीटी रोड निवासी रुक्की बंजारा अपनी रिश्तेदारी में थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा आई थी। रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह वापस लौट रही थी। भनऊ तिराहा के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर घायल
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में ज्योंती रोड पर रविवार की सुबह बाइक की टक्कर लगने से एक किशोर घायल हो गया। शहर के राधा रमन रोड निवासी 15 वर्षीय शशिकांत सुबह किसी काम से ज्योंति रोड पर गया था। करीब नौ बजे मार्ग से गुजर रहे किसी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। आसपास के लोगों ने किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिजनों को भी सूचना दी। संवाद