फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One killed by Corona, 136 new infected

कोरोना से एक की मौत, 136 नए संक्रमित

Sat, 08 May 2021 10:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
One killed by Corona, 136 new infected
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को कोरोना से एक की मौत हो गई। अब कोरोना से मृतकों की संख्या 95 हो गई है। वहीं शनिवार को 136 नए संक्रमित मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7575 हो गई है। वर्तमान में जनपद में 975 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के शंभू नगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष की कोविड अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। इधर, मेडिकल कॉलेज का जूनियर रेंजीडेंट, जिला कारागार के तीन बंदियों की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। गांव मुस्हादपुर निवासी आशा और सिरसागंज निवासी एएनएम भी कोरोना संक्रमित मिलीं।
विज्ञापन

चमेली बाग अमित रिसोर्ट के सामने दो महिलाओं की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। छिंगामल का बाग निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, गणेश नगर में महिला, सुहागनगर, हिमांयूपुर, दुर्गानगर, नेहरू नगर, पुलिस लाइन दबरई, मोहल्ला खेड़ा, महावीर नगर में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इधर, शिकोहाबाद के शंभू नगर सहित अन्य क्षेत्रों में 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरिहा के गांव गांगनी, कोटला, इकेहरा में भी कोरोना संक्रमित मिले। टूंडला में भी कोरोना संक्रमण के 20 से अधिक केस मिले हैं। खैरगढ़, एका में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed