{"_id":"6584394a31289fc0dc020df4","slug":"one-kg-gold-stolen-from-retired-ranger-s-house-in-tundla-goods-worth-crores-stolen-police-investigation-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टूंडला में सेवानिवृत्त रेंजर के घर से एक किलो सोने के आभूषण चोरी, सो रहा था परिवार; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टूंडला में सेवानिवृत्त रेंजर के घर से एक किलो सोने के आभूषण चोरी, सो रहा था परिवार; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 21 Dec 2023 06:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:42 PM IST
सार
टूंडला के नगला गंगाराम में सेवानिवृत रेंजर के घर से चोर एक किलो सोना सहित लाखों का माल साफ कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेवानिवृत रेंजर के घर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में बुधवार रात सेवानिवृत रेंजर के घर का जंगला काटकर चोर लाखों रुपये कीमती सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। चोरों द्वारा चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर गांव के बाहर रास्ते में पड़ी मिली। फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्क्वायड व एसओजी की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
थाना पचोखरा के गांव नगला गंगाराम निवासी सुव्रत कीर्तिकर उपाध्याय वन विभाग में रेंजर पद से रिटायर्ड हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात्रि प्रतिदिन की भांति करीब नौ से 10 बजे के बीच सो गए थे। बृस्पतिवार सुबह चार बजे करीब परिजन जागे तो अलग-अलग कमरों में सो रहे कमरों में अंधेरा था तथा घर के सभी दरवाजों की कुंदिया बाहर से बंद थीं। पड़ौसियों को फोन कर उन्होंने दरवाजे खुलवाए। दरबाजे खुलने पर रोशनी की गई तो उनके होंश उड़ गए। घर में सामान बिखरा पड़ा था, अलमारियां खुली पड़ी थीं। अलमारी में घर में रखी लाइसेंसी बंदूक रखी हुई थी।
वहीं चोर कमरों में रखी अलमारी के ताले तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर, आठ सौ ग्राम सोना व दो किलो चांदी के आभूषण, चार लाख 80 हजार की नकदी व अन्य सामान गायब था। देखने से पता चला कि चोर छत का जंगला काटकर घर में प्रवेश कर गए थे। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष सचिन कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराते हुए फॉरेंसिक, डाग स्क्वायड व एसओजी की टीम को बुला लिया। मौके पर पहुंची टीमों ने साक्ष्य एकत्रित किए, वहीं पड़ताल के दौरान पुलिस को चोरी गई रिवॉल्वर गांव के बाहर रास्ते में पड़ी मिल गई। रेंजर के पुत्र कुलदीप उपाध्याय ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घर के निकाल लिए थे बल्व, बंद कर दी थी कुंदियां
रिटायर्ड रेंजर के यहां हुई चोरी में चोरों ने पूर्व नियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर प्रवेश करते ही घर में लगे सभी बल्व व ट्यूबलाइटें निकाल लीं। इतना ही नहीं चोरी करने के बाद चोर सभी कमरों की बाहर से कुंदियां बंद कर गए ताकि घर से कोई बाहर न निकल सके। टूंडला के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार ने बताया कि चोरी गई रिवॉल्वर गांव के बाहर मिल गई है। घटना के खुलासे को टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।