फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one injured in explosion, lahsun mandi

लहसुन मंडी के पास हुआ धमाका, एक युवक घायल

Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
one injured in explosion, lahsun mandi
कुरावली। थाना क्षेत्र में पुरानी लहसुन मंडी के पास बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक तेज धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। धमाका किस कारण से हुआ, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक जीटी रोड पुरानी लहसुन मंडी में पन्नालाल की आढ़त के पीछे दीवार के पास अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आकर पास खड़ा युवक असलम निवासी मोहल्ला सराय घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। वहां दीवार पर एक काला निशान पड़ गया था, लेकिन आसपास कोई भी जली वस्तु नहीं मिली। सीओ विजय पाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि विस्फोट किस वस्तु और वजह से हुआ। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed