फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One Drain, Two Wards, Two Estimates: Agra Municipal Corporation's Engineering Blunder Raises Questions

नगर निगम का गजब कारनामा: एक जगह ढहा नाला, दो वार्डों में बनाए एस्टीमेट; इंजीनियरों की पकड़ में आई चालाकी

Sat, 27 Jun 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 10:41 AM IST
सार

आगरा नगर निगम में एक ही नाले की टूटी दीवार को दो अलग-अलग वार्डों का बताकर लाखों रुपये के दो एस्टीमेट तैयार करने का मामला सामने आया है। एक ही फोटो और जीपीएस लोकेशन वाले प्रस्तावों ने इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
One Drain, Two Wards, Two Estimates: Agra Municipal Corporation's Engineering Blunder Raises Questions
ढह गई थी कंस गेट पर नाले की दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम के इंजीनियरों की अजब करतूत सामने आई है। हाल ही में हुई बारिश में वार्ड-83 कंस गेट पर नाले की दीवार ढह गई थी। इसके निर्माण के लिए 9.89 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया। चौंकाने वाली बात ये है कि इसी नाले को वार्ड-46 में गोकुलपुरा का बताकर 8.75 लाख रुपये का दूसरा एस्टीमेट बना दिया गया। दोनों में एक ही जगह का फोटो लगाया गया है और इसे तैयार करने वाला अवर अभियंता भी एक ही है।
विज्ञापन




 

वार्ड-83 राजामंडी क्षेत्र में कंस गेट पर वाल्मीकि बस्ती के पास बीते पखवाड़े हुई बारिश से नाले की दीवार गिर गई थी। इससे मकानों के गिरने का खतरा था। ऐसे में नाले की मरम्मत के लिए 9,89,272 रुपये की फाइल तैयार कराई गई। नगर निगम के इंजीनियर ने खेल करते हुए उसी नाले की गिरी दीवार को वार्ड-46 में गोकुलपुरा क्षेत्र की बताकर फिर से 8.75 लाख रुपये का एस्टीमेट बना दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस लोकेशन के साथ लगाई गई तस्वीर दोनों एस्टीमेट में कंस गेट नाले की टूटी हुई दीवार की है। राजामंडी की पार्षद मंजू प्रजापति ने प्रकरण पर कहा कि भ्रष्टाचार के लिए एक ही जगह के दो प्रस्ताव बनाए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग वार्ड में दिखाया गया है। उन्होंने नगर आयुक्त से अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन

की जाए कार्रवाई
पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति का कहना है कि मेरे क्षेत्र में नाले की दीवार जहां गिरी है, उसी जगह का फोटो लगाकर दूसरे वार्ड में भी एस्टीमेट तैयार किया गया है। भ्रष्टाचार और लापरवाही का यह नमूना भर है कि इंजीनियर किस तरह से काम कर रहे हैं। इस मामले में नगर आयुक्त और मेयर कार्रवाई करें। 
 

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले की पूरी जांच कराऊंगा कि दो फाइलें कैसे बनीं। लापरवाही मिली तो कार्रवाई जरूर होगी।
 

सड़क में गड़बड़ी पर निलंबित हो चुके हैं इंजीनियर
आगरा नगर निगम में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले दो बार एक ही सड़क के दो एस्टीमेट बनाने और टेंडर निकालने पर अवर अभियंता निलंबित किए जा चुके हैं। पूर्व नगर आयुक्त निखिल फुंडे ने मदिया कटरा में सड़क निर्माण में दो एस्टीमेट बनाने पर इंजीनियर को सस्पेंड किया था। वहीं अलबतिया रोड पर एडीए के सड़क बनाने के बाद नगर निगम के इंजीनियर ने बनी बनाई सड़क का एस्टीमेट बना दिया था। उस मामले में भी इंजीनियर को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed