फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one died while two were injured hit by dumper In Agra when brothers returning with Kanwar

UP News: कांवड़ लेकर लौट रहे सगे भाइयों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत... दो घायल; लोगों ने हाईवे किया जाम

Wed, 04 Sep 2024 11:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 11:55 AM IST
सार

आगरा में कांवड़ लेकर लौट रहे सगे भाइयों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम ने समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन
one died while two were injured hit by dumper In Agra when brothers returning with Kanwar
हादसे के बाद लोगों ने हाईवे जाम किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह कांवड़ लेकर लौट रहे सगे भाइयों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।     

विज्ञापन


राजस्थान के धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के हनोता गांव निवासी के रहने वाले थे। गणगोपाल सिंह के बेटे दीपचंद व परमजीत सिंह कांवड़ लेकर कासगंज के सोरों जी से कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 7.30 बजे ग्वालियर हाईवे स्थित नगला केसरी चौराहे के पास डंपर ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

हादसे में दीपचंद (23) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा भाई और एक अन्य कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। खबर मिली तो परिवारीजन और रिश्तेदार पहुंच गए। उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। 
 

जानकारी मिली तो एसीपी सैंया देवेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बात करके समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोग विधायक को बुलाने और मुआवजे की बात पर अड़ गए। सूचना पर एसडीएम खेरागढ़ संदीप यादव भी पहुंच गए। एसडीएम के आश्वासन पर जाम खुला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed