फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one died in road accident

नहरपुल के नीचे गिरा अनियंत्रित टेंपो, युवक की मौत

Sun, 24 Apr 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर गैलानाथ नहरपुल के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। हादसे में एटा के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी राजकुमार (28) अपनी ननिहाल थाना क्षेत्र के गांव बीकापुर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शनिवार की दोपहर वह किसी परिचित का टेंपो लेकर कस्बा बाजार जा रहा था। टेंपो जब नहरपुल गैलानाथ के पास पहुंचा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में राजकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, घटनास्थल पर एकत्र हुए लोग युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। हादसे की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद मृतक के परिजन व रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed