फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one died in jholachap treatment

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से गई मरीज की जान, पुत्र ने दी तहरीर

Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
one died in jholachap treatment
कासगंज के ढोलना में गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत के बाद पहुंची पुलिस व एकत्रित ग्रामीण - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दांत दर्द का इलाज कराने गए मरीज की झोलाछाप की क्लीनिक पर मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। घटना के बाद से झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान मौत रेवतीलाल (49) निवासी ररिया नगला ढोलना की हुई। उनके पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि उनके दांत में दर्द था। इसके उपचार के लिए वह बिलराम में एक क्लीनिक पर गए हुए थे। जहां झोलाछाप जब्बार ने उनको गलत इंजेक्शन लगाया दिया, जिससे उन्हें रिएक्शन हो गया। उनकी स्थिति बिगड़ गई। उन्हें कासगंज अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसने बताया कि घटना के बाद से झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक रेवतीलाल के पुत्र मनोज ने झोलाछाप जब्बार के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed