{"_id":"60ba37298ebc3e34f74195d5","slug":"one-death-and-33-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: फिर बढ़ने लगा संक्रमण, 33 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: फिर बढ़ने लगा संक्रमण, 33 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत
Sat, 05 Jun 2021 01:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:01 AM IST
सार
आगरा में कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद संक्रमण का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। नए संक्रमितों का जो आंकड़ा 15 से कम हो गया था, वो अब 30 से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में शुक्रवार को 24 घंटे में 9004 लोगों की कोरोना जांच में 33 नए मरीज मिले हैं। एक और संक्रमित की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 424 हो गई है। कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद पहली बार 33 नए संक्रमित मिले हैं। तीन दिन में तीन गुना मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
मौतों का सिलसिला भी जारी है। रोज एक मरीज दम तोड़ रहा है। जिले में शुक्रवार तक 9.73 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25627 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें में 28 नए समेत कुल 24,971 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 232 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सात यात्री मिले संक्रमित
रेलवे स्टेशन पर सात यात्रियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनको होम आइसोलेशन कर दिया है। दीप इन्क्लेव दयालबाग, छत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी एक-एक मरीज मिला है। अमिता नगर, ताजगंज में पति-पत्नी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सौ फीसदी लोग पहनें मास्क
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि 100 फीसदी लोग मास्क पहनें तभी इस वैश्विक महामारी से लड़ा जा सकता है। महामारी से डरने की जरूरत नहीं है सिर्फ कोविड व्यवहार को अपने जीवन में अपनाएं। बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि टीका जरूर लगवाएं।
बूथों पर भीड़, 10721 और लोगों ने लगवाई वैक्सीन
शुक्रवार को बूथों पर टीका लगवाने के लिए भीड़ रही। सुबह से ही कतार लग गई थीं। 10,721 को टीका लगा। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. वर्मन ने बताया कि लोग टीके का महत्व समझने लगे हैं। मंगलवार को 10355 को पहली और 366 लोगों को दूसरी डोज लगी है।
70 श्रमिकों ने लगवाया टीका
वॉन वैलेक्स जर्मनी ग्रुप की ओर से आईट्रैक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शास्त्रीपुरम में लगाए गए शिविर में 45 साल से अधिक उम्र के 70 श्रमिकों को टीका लगा। सांसद राजकुमार चाहर ने उद्घाटन कर लोगों से टीका लगवाने की अपील की। यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एके जैन, कंपनी चेयरमैन राजकुमार जैन, प्रबंधक निदेशक सुनील जैन, सीईओ आशीष जैन, अनूप अग्रवाल, प्रशांत पौनिया उपस्थित रहे।